ABOUT
Overview
शिक्षा नगरी कुचामन सिटी में उच्च शिक्षा के साथ विधार्थी के सर्वागीण विकास हेतु 161 छात्र संख्या के साथ 2009 में महाविद्यालय (कला एवं वाणिज्य संकाय) का शुभारम्भ हुआ। महाविद्यालय प्रशासन व शिक्षकों के अथक प्रयास से अल्प समय में मात्र पांच वर्षों में कला, वाणिज्य, विज्ञान व बी.सी.ए. संकाय में महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में मात्रात्मक व गुणात्मक रूप से सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम देकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किये। वर्ष 2012-13 में वाणिज्य संकाय में छात्रा हर्षा अगरवाल व बी.सी.ए. संकाय में छात्रा हेमलता अगरवाल द्वारा विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। शिक्षको के कठोर परीश्रम, असीम कृपा, अनुशासित शेक्षणिक वातावरण और नियमित कक्षाओं की बदौलत छात्राओ ने विश्वविद्यालय टॉप किया। महाविद्यालय के विधार्थयो को सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने पर नगरपालिका, कुचामन सिटी द्वारा वर्ष 2009 से लगातार हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सम्मानित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय टॉप करने पर छात्राओ को लेपटोप व स्वर्ण पदक देकर विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओ हेतु पूर्णतया अनुशासित व शेक्षिक पूर्ण वातावरण उपलब्ध है।
AT A GLANCE
Key information
Established
2009
Ownership
Private-Unaided
Stream
General
Location
Didwana-Kuchaman, Rajasthan
ACADEMICS
Courses offered
1 programme at Adarsh College
Postgraduate1
GALLERY
Campus photos
Photos: www.adarshpgcollege.co.in
Listed on Campusbells since 28 Sept 2026·Last updated 29 Sept 2026




