ABOUT
Overview
शासकीय संत गहिरा गुरु रामेश्वर महाविद्यालय की स्थापना 03 सितम्बर 2005 को हुई, 22 जून 2008 को महाविद्यालय का स्वयं का भवन बनकर तैयार हुआ, जिसका लोकार्पण तात्कालीन मुख्यमंत्री माननीय डाॅ. रमन सिंह जी के करकमलों से हुआ। यह महाविद्यालय जिला मुख्यालय रायगढ़ से लगभग 85 कि.मी. की दूरी पर जशपुर रोड़ में स्थित है, महाविद्यालय का नाम यहां के प्रसिद्ध संत, गहिरा गुरु रामेश्वर जी, के नाम पर रखा गया। यह महाविद्यालय आदिवासी बहुल क्षेत्र में स्थित है। प्रारंभ में महाविद्यालय की शुरूआत, 90 छात्र-छात्राओं से हुई। सत्र 2020-21 में महाविद्यालय में 883 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। वर्तमान में महाविद्यालय में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के साथ-साथ दो विषय- समाजशास्त्र एवं प्राणीशास्त्र में स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित है। महाविद्यालय में 100 बिस्तर कन्या छात्रावास की सुविधा भी है। विगत वर्षों से महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाॅफ अपने पहचान पत्र के साथ निर्धारित यूनीफार्म में महाविद्यालय आते हैं।
AT A GLANCE
Key information
Established
2005
Ownership
Public / Government
Stream
General
Location
Raigarh, Chhattisgarh
ACADEMICS
Courses offered
5 programmes at Govt.Sant Gahira Guru Rameshwar College Lailunga
Postgraduate2
Listed on Campusbells since 28 Sept 2026·Last updated 29 Sept 2026

